
28 September 2026
Lanka Maidan, Ghazipur
Health Camp – Final day
On the occasion of the completion of 25 years of the Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji's public service, a three-day free camp for rural health services was successfully concluded today at Lanka Maidan, Ghazipur.
During these three days, thousands of needy people came to the camp and availed free consultations, health check-ups, and medicines from the specialist doctors of India's prestigious hospitals. The free surgery process for the selected patients will continue at the Medical College, Ghazipur until October 1.
Heartfelt thanks to all the specialist doctors, medical staff, workers, and colleagues who contributed to the success of this camp. Also, countless thanks to the people of Ghazipur for their unprecedented affection, trust, and support.
Service is the resolve, and this resolve will continue unabated.
"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का आज लंका मैदान, गाजीपुर में सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इन तीन दिनों में हजारों की संख्या में जरूरतमंद जनमानस ने शिविर में पहुंचकर भारत के प्रतिष्ठित अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जांच एवं दवा का लाभ उठाया। चिन्हित मरीजों की निःशुल्क सर्जरी की प्रक्रिया मेडिकल अस्पताल, गाजीपुर में 1 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों, कार्यकर्ताओं एवं साथियों का हृदय से आभार। साथ ही गाजीपुर की जनता के अभूतपूर्व स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद।
सेवा ही संकल्प है, और यह संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा।








